गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अमरूद तोड़ने के लेकर किशोर के तालाब में गिरने से हुई मौत, तालाब के किनारे सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र उसका बाजार के ग्राम पंचायत सरौली टोला लोहरपुरवा में एक दुखद घटना सामने आयीं है। मंगलवार सायं 6:30 बजे 16 बर्षीय शुभम तालाब किनारे लगे अमरूद के पेड़ से अमरुद तोड़ने को लेकर तालाब में गिर गया, जिससे पानी में गिरने शुभम की मौत हो गई। शुभम पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी मदद करता था। वह अमरूद के पेड़ पर चढ़ा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक तालाब के किनारे लगे पेड़ों की वजह से बच्चे अक्सर वहां खेलने और अमरुद तोड़ने जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के किनारे सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं रोकी जा सकेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!