उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सरयू नहर के पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर गड्डों की भरमार, परेशानी

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड बढ़नी अन्तर्गत डढ़उल से बढ़नी ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित सरयू नहर के पुल के दोनों तरफ एप्रोच मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। पुल के एप्रोच पर गड्ढे और मिट्टी पसरी होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने जिम्मेदारों से इसकी मरम्मत करवाने की मांग की है। पुल के दोनों तरफ कच्ची सड़क और ऊबड़-खाबड़ मार्ग है। जगह-जगह गढ्ढे और मिट्टी का ढेर लगा है। इससे राहगीरों को मुश्किलें हो रही हैं। क्षेत्र के विजय, राधेश्याम, बबलू, आकाश, विकास, राजू, अखिलेश आदि ने कहा कि पुल के दोनों तरफ 50 मीटर जोखिम से भरा रास्ता है। आयें दिन यहां कोई न कोई राहगीर गिरकर घायल हो जाता है। क्षेत्रीय लोगों ने मरम्मत करवाने की मांग की है।




