ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार युवती को आयी गंभीर चोटें

पयागपुर/बहराइच। पयागपुर थाना अंतर्गत पयागपुर इकौना रोड पर सेमरियावां के नजदीक देवरिया मोड़ का मामला है जहां पर ग्राम सभा हसुवापारा के रहने वाले जगदेव पांडे अपनी पुत्री श्वेता पांडे को लेकर पयागपुर की तरफ जा रहे थे जब वह देवरिया मोड़ के पास पयागपुर इकौना रोड पर पहुंचे और पयागपुर की तरफ आगे बढ़े त्यों ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार पिता पुत्री नीचे गिर गए। इस टक्कर में पुत्री को गंभीर चोटें आई और पिता को भी मामूली चोटे आई। टक्कर मारने वाले ट्रक का नंबर न्च्40 ज् 9090है। वहीं घायल युवती को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल सीएचसी पयागपुर पहुंचाया गया जहां पर उपचार करने के बाद बहराइच रेफर कर दिया गया। जब इस बारे में सीएचसी पयागपुर अधीक्षक से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि युवती की आंख के नीचे गंभीर चोटें आई हैं तथा शरीर पर भी चोट लगी है लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद युवती के आंख के नीचे आए गंभीर चोट के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। यहां पर सबसे बड़ी बात सोचने की यह है कि पयागपुर इकौना रोड पर सेमरियावां के नजदीक सड़क के पश्चिम पटरी पर कुछ लोगों ने दुकान रखकर मोड़ को अंधा मोड़ बना दिया है जिससे पयागपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को ना देख पाने के कारण लोग अकारण दुर्घटनाग्रस्त होते जा रहे हैं।



