गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

09 मई को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर बैठक

सिद्धार्थनगर। आगामी 09 मई को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित ष्जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैलीष् को सफल बनाने की रणनीति बनाने के लिए रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई और इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भाजपा के लोग देश के संविधान को बदलने की लगातार साजिश कर रहे हैं, जिसे हम कांग्रेस के लोग कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। संविधान की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। इसलिए कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर जनपद में संविधान बचाओ रैली आयोजित कर रही है। सिद्धार्थनगर में 09 मई को सांय 03 बजे से जिला कांग्रेस कार्यालय पर संविधान बचाओ रैली आयोजित होगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सत्य नारायण पटेल भी उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव ऋषिकेश मिश्रा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान को बदलने की भाजपा की कोशिश अनुचित है। इसलिए 03 मई को जिला मुख्यालय पर संविधान बचाओ रैली के माध्यम से सन्देश दिया जायेगा कि हम भाजपा को संविधान बदलने की कोशिश को सफल नहीं होने देंगे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, सादिक अहमद, मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी, रंजना मिश्रा, रियाज़ मनिहार, ओमप्रकाश दूबे, आसिफ रिज़्वी, राजन श्रीवास्तव, सन्तोष त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, होरीलाल श्रीवास्तव, रियाजउद्दीन राईनी, सुदामा प्रसाद, डॉ0 प्रमोद कुमार, जुबैर खान, अकबर अली, शौकत अली, राजेश शास्त्री सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!