गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती

जाति के नाम पर राजनीति करने वालों से सजग रहने की आवश्यकता है: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज में सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती जगह जगह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें समाज के सभी लोग शामिल नजर आएं। मंदिर चौराहा परिवर्तन चौक, शाहपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह सहित शहर के सभी युवा वर्गों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस दौरान बाबा साहब की गाजे-बाजे के साथ रैलियां भी निकाली गई। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने जन्मोत्सव की एक-दूसरे को बधाईयां दी और बाबा साहब अमर रहें, भगवान बुद्ध की करुणा हो के नारे भी लगाए। मंदिर चौराहा परिवर्तन चौक पर बच्चों द्वारा तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला गया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे भारत वर्ष ही संपूर्ण विश्व में पर्व व उत्सव के रूप मनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि बाबा साहब उस संविधान के निर्माता थे जिसकी वजह से आज सभी को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं और भारत देश एक नई दिशा में बढ़ रहा है। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप ने बताया कि भारत और पाकिस्तान दोनों के पहले कानून मंत्री दलित थे, लेकिन भारत के डा. भीमराव अंबेडकर को पूरा देश पूजता व जानता हैं, वही यह अलग बात है कि अब पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली की वेबसाइट पर पहले अध्यक्ष के तौर पर जोगेंद्र नाथ मंडल का नाम तक मौजूद नहीं है और उन्हें पाकिस्तान में श्देशद्रोहीश् माना गया और 1950 में पाकिस्तान हो रहे अन्याय के कारण भारत आने पर विवश होना पड़ा। मीम और भीम का नारा केवल छलावा हैं, ये केवल वोट के खातिर साथ होने के बात करते हैं और जब भी सत्ता में होते हैं केवल और केवल शोषण करते है जो किसी से छिपा नहीं हैं। बाबा साहब हमेशा लोगों को साथ लेकर चले, इसीलिए उनका व्यक्तित्व इतना बड़ा बन सका। उनका मानना था कि व्यक्ति की तरक्की में सभी का साथ होता है, इसलिए उसे लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए। आज के परिवेश में जाति के नाम पर राजनीति करने वालों से सजग रहने की आवश्यकता हैं। बांटेंगे तो काटेंगे, एक रहोगे तो सेफ रहोगे। इस दौरान लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, लालजी शुक्ला, गंगाराम गौतम, राममिलन गौतम, अनिल गौतम, रणजीत गौतम, सचिन भास्कर आदि मौजूद रहे।
निकली गई भव्य रैली, हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाको से सैकड़ों वाहनों के काफिलों के साथ भव्य जुलूस व झाकियां निकाली गयी। जुलूस सुबह 10 बजे से ही भड़रिया चौराहे पर लोगों का भारी जमावड़ा लगना शुरू हो गया। वहां से सैकड़ों गाड़ियों के काफिलों के साथ भव्य जुलूस डीजे व बैण्ड बाजे के साथ निकाला गया। जो असाधरपुर, धनखरपुर, बयारा, सिलोखरा, वासा दरगाह, बेंवा, सिकहरा, जबजौवा, हल्लौर, बैदौला होते हुए डुमरियागंज परिवर्तन चौक व शाहपुर स्थित अम्बेडकर पार्क में पहुंचा। इस दौरान राज नारायण, संत कुमार, रामकुमार गौतम, दिवाकर गौतम, वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, अभय कुमार आजाद, जितेंद्र राना, सुखपाल गौतम, रामकृपाल गौतम, रामू गौतम, संतोष सिंघानिया, मनोज सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
जगह जगह लोगों द्वारा स्टाल लगाकर जुलूस का स्वागत किया गया
डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र विभिन्न जगहों पर व्यापारियों व अन्य सामाजिक लोगों द्वारा स्टाल लगा रैली में आए हुए लोगों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके द्वारा रैली में आए हुए लोगों का फूल माला व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया और पेंठा, मिठाई, बिस्किट, पानी, शरबत, फल आदि वितरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!