गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नहर में पानी नहीं, किसान परेशान, कुनौना और भथौरा में सूखी नहर से खतरे में धान की फसल

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के कुनौना और भथौरा क्षेत्र में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र की प्रमुख सिंचाई नहर महीनों से सूखी पड़ी है। बरसात भी कम होने के कारण खेतों में रोपे गये धान प्यासे खड़े हैं। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए निजी बोरिंग और पम्प से डीजल का सहारा ले रहे हैं। इससे खेती की लागत बढ़ गई है। साथ ही फसल की पैदावार पर भी खतरा मंडरा रहा है। गांव के किसान फूलचन्द ने बताया कि नहर में पानी न होने से खेत सूखे पड़े हैं। उन्हें रोज बोरिंग से पानी चलाना पड़ता है। इससे डीजल का खर्च दोगुना हो गया है। किसान उत्तम प्रसाद का कहना है कि अगर जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पूरी तरह चौपट हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अब किसानों की सुध लेनी चाहिए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नहर में पानी छोड़ने की मांग की है। इससे फसलें बचाई जा सकेंगी और खेती की लागत नियन्त्रित हो सकेगी। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्या का समाधान जल्द करेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!