गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

जेईई मेन्स में देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के छात्रों ने लहराया परचम

बस्ती। देल्ही स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस हवेली खास के बच्चों ने एक बार फिर विद्यालय का नाम रोशन किया। जेईई मेन्स का रिजल्ट आने के बाद बच्चों ने अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया। जेईई मेन्स के दूसरे अटेम्प्ट में फिर वैभव वर्मा ने 98.3 परसेंटाइल, हर्षित राज ने 96 परसेंटाइल, रजत पटेल ने 94 परसेंटाइल, शहजाद खान ने 94 परसेंटाइल, अनूप चौधरी ने 93 परसेंटाइल,हुजैफा ने 93 परसेंटाइल, दिलबाग खान ने 91.4 परसेंटाइल, यश प्रताप सिंह ने 92 परसेंटाइल, शिखर चौधरी ने 91 परसेंटाइल, मानसी पाल ने 90.8 परसेंटाइल, देवेश प्रजापति ने 89 परसेंटाइल, अमन यादव ने 88.3 परसेंटाइल, कोमल पटवा ने 88 परसेंटाइल, आयुष मिश्रा ने 87 परसेंटाइल लाकर अपने विद्यालय के अध्यापकों सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन कर दिया। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह ने विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी सहित उनके अध्यापको अनूप पांडेय, प्रशांत त्रिपाठी, राजेश टांडी, प्रमोद गुप्ता, इंद्र मिश्रा, आशुतोष पाल, लकी शुक्ला, अजय शर्मा, ऐश्वर्या सिंह को एवं सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इंचार्ज वेद प्रकाश सिंह, वंदना पांडे, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, दिव्या त्रिपाठी, रेनू पांडे, अवनीश पाठक, दिनेश यादव, लक्ष्मीकांत सहित सभी अध्यापकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!