ढेबरुआ पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 02 नफर अभियुक्तों को 1.30 किग्रा चरस के साथ किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध/तस्करी के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ सुजीत राय के कुशल पर्वेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एसएसबी व थाना ढेबरुआ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को 1 किलो 30 ग्राम चरस के साथ नेपाल से आ रहे भारत-नेपाल बार्डर के पिलर सं0-568 के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 93/2025 धारा 08/20/23 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर, मा0 न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को नजमुद्दीन अबुल कलाम खान पुत्र अबुल कलाम खान निवासी वार्ड नं0-15 बिस्कोहर रोड इटवा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर और मोहम्मद इमरान पुत्र मो0 इरफान निवासी ग्राम विशुनपुर चौबे पोस्ट पतिला थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर है। वहीं पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 1.30 किग्रा चरस बरामद किया। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह, एसएसबी 50वीं वाहिनी के उप निरीक्षक महेश सिंह, थाना ढेबरूआ के कांस्टेबल अखिलेश यादव, एसएसबी 50वीं वाहिनी के कांस्टेबल विवेक कुमार, आरक्षी कृष्णा मौर्य, आरक्षी हेमपाल गुर्जर, आरक्षी तिरुपति मौजूद रहें।




