पुलिस ने ग्राम तुलसियापुर व ढेबरुआ की महिलाओं को किया जागरूक

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को मिशन शक्ति व साइबर क्राइम, मिशन शक्ति केन्द्र, बहू-बेटी सम्मेलन एवं नये कानून के सम्बन्ध के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम तुलसियापुर व ढेबरुआ में चौपाल लगाकर महिलाओं/ बालिकाओं को महिला अपराध, दहेज उत्पीड़न व 03 नये कानून के बारें में जागरुक किया गया। वहीं महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्न हेल्पलाइन नम्बर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारें में जानकारी दी गई।




