गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

गेरमा में रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था और एकता

दैनिक बुद्ध का संदेश
महराजगंज/सिसवा बाजार। सिसवा विकासखंड के ग्राम सभा गेरमा स्थित श्री अष्टभुजा देवी दुर्गा माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर पालिका सिसवा के खेखड़ा स्थल से पवित्र जल भरकर यात्रा निकाली। यज्ञाचार्य रामरक्षा दास जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा को विधिवत रवाना किया गया। यह यात्रा पूरे सिसवा नगर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंची, जहां विधि-विधान से ज्योति प्रज्वलित कर महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में कन्याओं द्वारा गाए गए मंगल गीतों से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा की भव्यता बढ़ाने के लिए घोड़े, हाथी एवं पारंपरिक गाजे-बाजे भी शामिल रहे। नगर पालिका सिसवा तथा स्थानीय समाजसेवियों द्वारा यात्रा मार्ग में जगह-जगह पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यज्ञाचार्य ने बताया कि यह महायज्ञ 1 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रामलीला का भी मंचन होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, आपसी सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का सशक्त माध्यम होते हैं। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसआई लक्की पटेल, एसआई मनोज यादव, एसआई विंध्यवासिनी शुक्ला, कांस्टेबल पंकज यादव तथा दीवान रामदास सहित कोठीभार थाने की पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही। इस अवसर पर अविनाश श्रीवास्तव, सचिन पाण्डेय, मुरलीमनोहर पाण्डेय, ग्राम प्रधान राजेश यादव, परमानंद पाण्डेय, विक्की पाण्डेय, आनंद शंकर पाण्डेय, राज पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, अमन पाण्डेय, मोहन पाण्डेय, चंदन प्रजापति, सोनू कन्नौजिया, सुनील पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।यह महाय ज्ञ क्षेत्र में आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी धर्म, संस्कार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!