उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जनपद में सेवा दे रही एम्बुलेंस का किया औचक निरीक्षण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शुक्रवार को जिला प्रोग्राम मैनेजर विष्णु शंकर त्रिपाठी ने सेवा दे रही एम्बुलेंस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जरूरत मंद लोगो कोट्रोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल करने पर एम्बुलेंस की तुरंत सुविधा मिल रही है।आकस्मिक घटना होने पर एम्बुलेंस स्टाफ द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए सुरक्षित हॉस्पिटल पहुँचाने का कार्य किया जाता है। एम्बुलेंस चौबीस घंटे कार्यरत है और हर महीने लोगो को समय से हॉस्पिटल पहुंचाकर जान बचाने में अहम भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील है की कभी भी स्वास्थ्य सम्बंधित कोई भी समस्या हो तुरंत टोल फ्री 108/102 डायल करे इसमें निःशुल्क घर से हॉस्पिटल तथा हॉस्पिटल से हायर सेंटर ले जाने जैसी सुबिधा दी जाती है।




