गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पंचायत सहायकों ने कसी कमर,लेंगे अपना हक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में मंगलवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंचायत सहायकों के साथ होने वाले समस्याओं का निवारण करना है। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारीयों के दायित्वों के बारे में विस्तृत चर्चा भी हुई। जिला अध्यक्ष गोविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में जिनको जो दायित्व दिया गया है। उन्हें उस दायित्व के प्रति सग़ज रहने की जरूरत है। बगैर अपने हक की लड़ाई लड़े कुछ नहीं होने वाला है। हमें अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। नाम न छपने कि शर्त पर पंचायत सहायको ने बताया कि ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर हम कार्यरत हैं। मानदेय मात्र 6000 हजार है। मानदेय के बदले में पंचायत सहायकों से आवश्यकता से अधिक काम लिया जाता है। नौकरी तो दे दी गई है।लेकिन इसका जो मानदेय मिलता है।जितना काम किया जाता है उसके बदले न के बराबर है। बैठक में संरक्षक राघवेन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जीवन सिंह, जिला महामंत्री अशोक, जिला मुख्य सचिव सनौवर अली, ब्लॉक अध्यक्ष काजल मिश्रा, जितेन्द्र,वसीम,नसीम प्रवीण,दीपक,विवेक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!