गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

युवक का सड़क पर खून से लतपथ मिली लाश, हत्या का आरोप

पथरा/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र पथरा बाजार के कपिया बुजुर्ग गांव के उत्तर सड़क पर खून से लतपथ युवक लाश मिली, जिसको लेकर परिजनों ने तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप आरोप लगाया। आपको बता दें कि मृतक युवक गोल्हौरा थाना क्षेत्र खखरा खखरी गांव का निवासी था, जो पथरा थाना क्षेत्र के रामभारी में बाइक से कान का झाड़फूंक कराने जा रहा था। मृतक का शव थाना क्षेत्र पथरा बाजार के कपिया बुजुर्ग गांव के उत्तर सड़क पर खून से लतपथ मिलने पर परिजनों ने थाने में दी तहरीर देकर कापियां बुजुर्ग गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि कापियां बुजुर्ग निवासी त्रिपाठी परिवार खेत में पाइप बिछाकर पानी चला रहा था, तभी मृतक युवक बाइक से सड़क पार करने को कहा-सुनी हो गई थी, जिसको लेकर त्रिपाठी परिवार के आरोपियों ने युवक को कुदाल मारकर मौत के घाट उतार दिया है और सड़क पर खून से लतपथ लाश फेंक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच किया शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया और विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!