उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा लाखों की लागत से बन्द पड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। विकास खण्ड उसका बाजार के सेमरहना बहेरवा गांव के लाखों की लागत से बन्द पड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है। आपको बता दें कि आंगनवाड़ी कार्यकत्री के मनमानी से आंगनबाड़ी केन्द्र नहीं खुल रहा है। सरकार के मंशा को जिम्मेदार अधिकारी तार-तार कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप लगाया कि कई महीनों से आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द पड़ा है और आंगनवाड़ी कार्यकत्री के मनमानी से बच्चों के पोषाहार पर भी जमकर लूट मचा है। वहीं स्थानीय लोग परेशान आंगनबाड़ी केन्द्र के मनमानी रवैए से परेशान हैं। जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठ रहा सवालिया निशान उठ रहा है। आखिर कब खुलेगा ये आंगनबाड़ी केन्द्र और कब बच्चों को उनका बाल पोषाहार मिलेगा?




