गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

इटवापुलिस ने व्यापारियों के साथ किया समन्वय बैठक

सिद्धार्थनगर। व्यापारियों की पुलिस से सम्बंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान अवश्य किया जाएगा।किसी प्रकार की कठिनाई होने पर हमें जरूर सूचित करें।कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अवश्य की जाएगी। अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सबका सहयोग बहुत जरूरी है।उक्त जानकारी प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा रवीन्द्र सिंह ने इटवा थाना पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दिया है।उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। किसी को ठेस पहुंचाने का कार्य कत्तई न करें। किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क जरूर करें। अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए सबका सहयोग बहुत जरूरी है।पुलिस आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर है। आपसी भाई चारा मजबूत रखें। कानून तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेकर शीघ्र उसका समाधान करने का आश्वासन दिया।उपस्थित लोगों ने इटवा कस्बे में प्रतिदिन लग रहे जाम का समाधान करने तथा चौराहे पर पिकेट की ड्यूटी नियमित लगाने का अनुरोध किया। इस बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दी तथा वसीउल्लाह खान,संरक्षक ओम छापड़िया तथा डॉ बलराम त्रिपाठी एवं नरेंद्र छापड़िया मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!