मतदान के प्रति हम सभी कि जागरुकता राष्ट्र निर्माण का मार्ग है: डा सन्तोष कुमार सिंह

बांसी। स्थानीय रतनसेन डिग्री कॉलेज में दिनांक 25/01/2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन0सी0सी0 कैडेट द्वारा राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 संतोष कुमार सिंह ने छात्र/छात्राओं से कहा आप सभी अपने घरों व घर के आस-पड़ोस के लोग जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है जिनका नाम मतदाता सूची में नाम बढ़वायें, जिससे मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो। एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार यादव ने कहा कि मतदान से हमारा अधिकार है जो की हमारा अधिकार है। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 सुनीता त्रिपाठी ने अपनी बात ‘‘पहले मतदान फिर जलपान’’ से शुरू किया और कहा कि मतदान आप सभी का अधिकार है। डॉ0 देवराज सिंह ने कहा मतदान हम सभी का अधिकार है जिसका प्रयोग करके हम सभी स्वच्छ और सुदृढ़ सरकार स्थापित कर सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन0सी0सी0 के कैड्स द्वारा मतदाता जागरूकता का शपथ भी लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ0 देवेन्द्र प्रसाद, डॉ0 मनोज कुमार सोनकर, डॉ0 अखिलेश कुमार उपाध्याय, डॉ0 प्रवेश कुमार दूबे राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन0सी0सी0 के कैड्स उपस्थित रहे।




