गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मलगवा में शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। ब्लाक संसाधन केन्द्र शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मलगवा में शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया। शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजिनियर अमित कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे विद्यालय एवं क्षेत्र तथा अपने माता पिता के साथ जनपद का नाम रोशन करें। शिक्षा का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है पढ़- लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे। कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा के शिक्षक राकेश कुमार राज ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर व कला का प्रदर्शन करने का एक अच्छा प्लेटफार्म मिलता है। छात्र-छात्राओं अंकिता, अंतिमा, अर्चना, शिवानी, शिवांगी, जिया, रोहिनी, प्रियांशी आदि बच्चों ने शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व विदाई में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना, होली गीत, स्वागत गीत, आहा टमाटर बड़े मजेदार टमाटर, बेटी हमारी अनमोल व पेड़ बचाओ नाटक बच्चों ने प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी ने किया। कार्यक्रम संयोजक कंचनलता मिश्रा व जयप्रकाश रहें। कार्यक्रम का संचालन प्रवीन कुमार यादव व जय प्रकाश ने किया। प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी के कार्यक्रम के अन्त में आयें हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इंजिनियर अमित कुमार यादव, प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी, एसएमसी अध्यक्ष रोहित यादव, आरती देवी, संजीव यादव, मनमोहन, पवन चौरसिया, नीलम सिंह, कमलेश कुमारी, वन्दना यादव, प्रवीन यादव, नरेश पाल, छाया गौतम, कंचनलता मिश्रा, जयप्रकाश, राकेश राज, सिद्धार्थ कुमार, राकेश जायसवाल व ग्रामीण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!