अधिवक्ता बिल संशोधन 2025 का विरोध जारी
अधिवक्ता कमजोर हुआ तो पब्लिक कमजोर होगी: मृगेंद्र उपाध्याय

बलरामपुर। अधिवक्ता बिल संशोधन 2025 का विरोध बलरामपुर में मंगलवार को भी जारी रहा। अधिवक्ता बिल संशोधन 2025 के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार किया। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता मृगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि हम भी भाजपाई है ये विधेयक वकीलों के आजादी पर हमला है,विपक्षी बहुत पहले से हल्ला कर रहे हैं कि संविधान बदल गया आज संविधान का केवल जिल्द नही बदला है बल्कि अंदर का सब बदल गया है। यदि अधिवक्ता कमजोर हुआ तो पब्लिक भी कमजोर होगी।जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने कहा कि यह बिल वकीलों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास है। बिल के लागू होने से वकील न हड़ताल कर सकेंगे और न ही प्रदर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर जिला युवा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, युवा बार के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह,पूर्व महामंत्री संजय तिवारी,अधिवक्ता मुर्तजा खान,अजीत नारायण शुक्ल अधिवक्ता,पवन कुमार शुक्ल अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।




