उत्तर प्रदेशबलरामपुर
बलरामपुर घोसियाना का नाम अब नागेश्वरमपुरम

बलरामपुर। बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरू द्वारा ताबड़तोड़ मोहल्ला का नाम बदलकर हिंदुओ के पुराने नाम पर किया जा रहा है। इसी क्रम में घोसियाना मोहल्ला का नाम परिवर्तन करके नागेश्वरपुरम करने हेतु नगर पालिका कार्यवाही बैठक सं.-16 दिनांक 9-4-2025 को 4 बजे पालिका मीटिंग हाल में अन्य आवश्यक विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से बोर्ड प्रस्ताव सं.128(1) नगरपालिका सीमान्तर्गत झारखंडी मंदिर के बगल मोहल्ला घोसियाना का नाम बदलकर नागेश्वरपुरम किये जाने पर विचार किया गया जिसे सर्वसम्मति से पारित कर स्वीकृति प्रदान की गयी। इससे पूर्व यतीम खाना का नाम भी बदलकर महाराजा किया जा चुका है।




