गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : दो गांवों में लगाये गये एक पेड़ मां के नामः पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। नेहरू युवा केन्द्र माई भारत के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के संयोजन में बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के देवापार, कोठवा भरतपुर गांव में पौधरोपण किया गया। अमरूद, नीम, आम, सिरसा, कदम्ब के साथ ही अनेक पौध रोपे जाने के बाद अनुराग यादव ने कहा कि पौधरोपण में 50 युवाओं ने योगदान दिया। एक पेड मां के नाम ़ लगाने का अभियान जारी है। केन्द्र सरकार पर्यावरण शुद्धता के प्रति गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड मां के नाम ़अभियान की जो शुरूआत किया उस कड़ी में निरन्तर पौध लगाने का सिलसिला जारी है। कहा कि जीवन के लिये हरियाली, पेड़ पौधों का होना जरूरी है। पौधरोपण के बाद उन्होने उपस्थित लोगांें को माई भारत द्वारा किये जा रहे कार्यों, योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरूण कुमार, मोहम्मद आरिफ, राजन शर्मा, अनुज सोनी, अमन कुमार, त्रिलोकीनाथ, शिवा भारती, विकास कुमार सोनी, विजय कुमार, आलोक, ओम प्रकाश मिश्र आदि ने योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!