जिला मुख्यालय पर अल सहारा अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित अल सहारा अस्पताल फिर एक बार फिर सुर्खियों में है अल सहारा अस्पताल की डाक्टर कहकशां खान के उपरलापरवाही का मामला सामने आ रहा है. शुक्रवार कोपरिजनों ने आरोप लगया की मोहाना थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव की रहने वाली 24 वर्षीय मरियम को प्रसव के लिए परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित अल सहारा अस्पताल मे भर्ती कराया था। परिजनों की माने तो डॉ कहकशां खान ने मरियम का ऑपरेशन करते समय कुछ पेट मे छूट जाने के चलते तुरंत दुबारा आपरेशन किया गया.जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. गंभीर हालत को देखते हुए अल सहारा अस्पताल की डॉ ने परिजनों को कहा की इसकी जान बचानी हो तो तुरंत गोरखपुर के आनन्दलोक हॉस्पिटल ले जाओं। जिसके बाद परिजन मरियम को लेकर गोरखपुर के अस्पताल पहुँचे। जंहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिजन मरियम का शव लेकर घर चले गये। इस मामले को लेकर जब पत्रकारों नें अल सहारा अस्पताल की डॉ कहकशां खान से बात करने की कोशिश की तो वह सॉरी-सॉरी कहकर चली गई। वही इस मामले को लेकर जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि मरियम मामले मे वायरल वीडिओ के आधार पर एडीएम स्तरीय 3 सदस्यों की टीम को जांच सौपी गई है. जाँच के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।




