ग्राम रोजगार सेवकों का पिछले पांच माह से मानदेय भुगतान न होने से फीकी रहेगी होली

इटवा/सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड-खुनियांव के ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम रोजगार सेवकों का पिछले पांच माह से मानदेय भुगतान न होने के कारण उनके घर में त्योहारों के इस मौसम में फीकी रहेगी थालियां। इस संदर्भ में ग्राम सेवकों की संगठन पंचापत मित्र वेलफेयर एशोसियशन खुनिपाँव के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि पिछले पांच माह से खुनियांव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है जिसके वजह से होली एवं रमज़ान के त्योहारों में हम सभी के घर में राशन सब्जी आदि खरीदने के लिए पैसे नहीं रह गये हैं, हम अपने रिश्तेदारों एवं मित्रों से कर्ज ले लेकर अपना काम चला रहे हैं परंतु हम सभी का पिछले पांच माह से मानदेय ना मिल पाने के कारण इस समय हम अपने आर्थिक स्थितियों से तंगी की हालत में चल रहे हैं, जिस पर जिम्मेदार ध्यान बिल्कुल दे नहीं रहे हैं। यदि बकाया मानदेय समय से भुगतान हो जाये तो हम सभी ग्राम रोजगार सेवकों की होली भी रंगीन हो जाएगी और हमारे बच्चे भी खुशहाली में हो जाएंगे नहीं तो पुनः एक बार रोजगार सेवकों की होली फीकी रह जाएगी। इस संदर्भ में संगठन के जिला संरक्षक ,राजेश चतुर्वेदी, घनश्याम, गोविंद, बृजेश गिरी, शमशीर आलम, सदनलाल, जगलाल मौर्य, सुनीता मौर्य, संगीता, साधना आदि ने सरकार से अनुरोध है कि होली से पूर्व भानदेय भुगतान कर रोजगार सेवको के घर में भी त्योहार की खुशी मनाने में मदद किया जाये।




