गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

टीईटी की इस लड़ाई को सड़को से सदन और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने को है तैयार- विजय उपाध्याय

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। बुधवार को शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में जनपद के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में उपस्थित होकर जयंत चौधरी का पुतला फूका तथा जयंत चौधरी द्वारा सदन में दिए गए बयान की निंदा की। शिक्षकों का कहना है कि उनकी नौकरी तत्कालीन नियमों एवं अहर्ताओं के आधार पर आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व हुई और ऐसी स्थिति में शिक्षकों को सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु टेट की अनिवार्यता किया जाना पूर्णतया नियम विरुद्ध है। सर्वाेच्च न्यायालय के इस आदेश पर केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं अपितु संपूर्ण भारतवर्ष के 20 लाख से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों ने नो-टेट–बिफोर आर0टी0ई-एक्ट का नारा लगाया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी शिक्षकों के साथ वार्ता में जो बयान देते हैं। संसद में उसके विपरीत बयान दे रहे हैं। देश के 20 लाख शिक्षक जो निर्धारित योग्यता हासिल करके शिक्षक बने हैं उन्हें सेवा में आने के 20-25 वर्ष बाद वर्तमान की योग्यता हासिल करने को बाध्य करना कितना न्यायोचित है? उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के बयान की जितनी निंदा की जाये वो कम है। प्रभारी जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि आज 20 वर्ष पहले पुलिस, सेना या अर्धसैनिक बलों में 10 किमी की रेस लगाकर भर्ती अधिकारी या सैनिक को यदि आज दौड़ा दिया जाए तो विभाग ख़ाली हो जाएगा। देश में कितने माननीय न्यायाधीश हैं जो आज क्लैट में बैठने को तैयार हैं?50-55 वर्ष के शिक्षकों को आज परीक्षा में बैठने को मजबूर किया जा रहा है। जिला कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के नागरिक अपने सांसद इसलिए चुनते हैं कि संसद में उनके हितों की रक्षा करेंगे। देश की संसद में सभी राज्यों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसदो ने गत संसद सत्र में इस विषय को उठाया था। लेकिन उसके बाद भी जयंत चौधरी का सदन में यह उत्तर देना यह सिद्ध करता है कि उनको किसी के हितों से कोई मतलब नहीं है। इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आसिफ अली, महसी अध्यक्ष धर्मेंद्र अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष शिवपुर मोहम्मद जुबैर,मंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, विशेश्वरगंज मंत्री अमित कुमार मिश्र, जरवल मंत्री विनय सिंह,कोषाध्यक्ष सरोज सोनकर चित्तौरा अध्यक्ष बृजेश सलिल,मंत्री शशांक सिन्हा,तहसील प्रभारी राज कुमार पांडे, उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिश्रा,नफीस अहमद, सुनील सिंह,संघर्ष समिति अध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी,रामतेज यादव विजय प्रताप, वैशाली, गायत्री तिवारी, मिथलेश कुमारी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!