नपं शोहरतगढ़ में स्वास्थ्य होमियोपैथिक क्लीनिक का हुआ शुभारम्भ, क्षेत्र में खुशी की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत शोहरतगढ़ कस्बे में बुधवार को दुल्लीचन्द खाद भण्डार, शोहरतगढ़ के समीप स्वास्थ्य होमियोपैथिक क्लीनिक का शुभारम्भ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एवं मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं उद्घाटन अवसर पर डॉ0 उमेश कुमार चौरसिया (बीएचएमएस) ने बताया कि क्लीनिक में सामान्य रोगों के साथ-साथ त्वचा, एलर्जी, पेट, जोड़ों के दर्द, बच्चों एवं महिलाओं से सम्बन्धित रोगों का आधुनिक होमियोपैथिक पद्धति से इलाज किया जायेगा। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश, जगदीश चौरसिया, राजेश चौरसिया, पर्वेन्दर यादव, घनश्याम बाबा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने क्लीनिक खुलने पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कस्बे में होमियोपैथिक क्लीनिक की शुरुआत से मरीजों को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। क्लीनिक खुलने से क्षेत्र में अच्छी लहर देखी जा रही है।




