युवाओं किसानों और श्रमिकों के लिए बजट में प्रावधान

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। भारत सरकार के बजट के बाद बुद्धवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपना बजट पेश किया जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12ः अधिक रहा। इस वर्ष का बजट लगभग 9 लाख 12 हजार 669 करोड़ रूपये का है। इस बार के बजट में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर विशेष ध्यान दिया है। इस बार का बजट राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट है। सरकार ने इस बजट में युवाओं किसानों और श्रमिकों के लिए बजट में प्रावधान करके संतुलन बनाने का काम किया है लेकिन वहीं पर कर्मचारियों को निराश भी किया। इस पूरे बजट में कर्मचारियों के लिए बजट का कहीं कोई प्रावधान नहीं दिया गया है और इस भारी भरकम बजट से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी, संविदा कर्मचारी के लिए एसीपी का प्रावधान, पुरानी पेंशन जैसे मुद्दों को गायब कर दिया गया है। सरकार को अपने इस बजट में पुरानी पेंशन के लिए फिर से विचार करते हुए बजट का आवंटन करना चाहिए।




