जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में जिला स्तरीय पोषण समिति/जिला कन्वर्जेस समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में प्रथम त्रैमास पर बीएचएनडी दिवस में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराये तथा उनका समस्त टीकाकरण कराये। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में छूटे हुये लाभार्थियों का सत्यापन कर मिलने वाली प्रथम व द्वितीय किश्त का भुगतान करायें। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, बीएचएनडी दिवस, समस्त तहसील व विकास खण्डों में प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का बैनर लगाये जाने का निर्देश दिया। वार रूम के माध्यम से भी गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के बारे में जानकारी दिया जाये। जिलाधिकारी ने बीएचएनडी दिवस में गर्भवती/धात्री महिलाओ एवं बच्चो को पोषाहार उपलब्ध कराये, इस कार्य में लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा व एएनएम आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें। जिलाधिकारी ने समस्त सी.डी.पी.ओ./सुपरवाइजर को निर्देश दिया कि वीएचएनडी के माध्यम से सैम बच्चों, मैम बच्चे, गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया। अतिकुपोषित बच्चो को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रो पर आर0ओ0/पोषण वाटिका, पेयजल, हैण्डवाश, आदि कराने का निर्देश दिया। बीएचएसएनडी दिवस बुधवार और शनिवार को किसी भी दशा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविका अवकाश पर नही जायेगी। अपरिहार्य की स्थिति में ही अवकाश दिया जाये। इसके अलावा हाट कुक्ड मील,होम विजिट, पोषण ट्रैकर के प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सुपरवाइजर/आंगनबाड़ी कार्यकत्री बेहतर कार्य करें तथा उनकी नियमित मानीटरिंग करें। स बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीसीमनरेगा संदीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज शुक्ला, समस्त सी0डी0पी0ओ0, सुपरवाइजर व अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।




