एम्बुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समय पर सहायता से बची मां और नवजात की जान

सिद्धार्थनगर। ब्लॉक बांसी के गांव बारहवां सेएक सराहनीय और भावुक घटना सामने आई, जब अस्पताल ले जाते समय 102 एम्बुलेंस में ही एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण एम्बुलेंस में मौजूद मेडिकल स्टाफ विमल कुमार ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराया।जानकारी के अनुसार, महिला को गंभीर प्रसव पीड़ा के चलते एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद एम्बुलेंस चालक ने वाहन रोककर मेडिकल स्टाफ की मदद से प्रसव कराया। कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।डिलीवरी के बाद मां और नवजात दोनों को नजदीकी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। परिजनों ने एम्बुलेंस स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता की सराहना की।यह घटना आपातकालीन सेवाओं की अहमियत और मेडिकल स्टाफ की जिम्मेदारी को दर्शाती है, जिनकी वजह से समय पर एक नई ज़िंदगी सुरक्षित दुनिया में आ सकी।




