पुलिस ने “खैर टेक्निकल इण्टर कालेज हल्लौर” में “डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला” का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर। पुलिस मुख्यालय लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा डिजिटल वारियर्स/साइबर जागरूकता में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुन्दर तिवारी के निर्देशन में अपराध निरीक्षक राकेश कुमार मिश्र मय टीम द्वारा डिजिटल वारियर्स/साइबर जागरूकता के तहत थाना डुमरियागज क्षेत्रान्तर्गत “खैर टेक्निकल इण्टर कालेज हल्लौर” में शिक्षकों व विद्यार्थियों के उपस्थिति में डिजिटल वॉरियर्स कार्यशाला का आयोजन कर अध्यापकगण एवं छात्र/छात्राओं को डिजिटल वॉरियर्स बनाया गया। इस दौरान डिजिटल वॉरियर्स के कार्यों जैसे अफवाहों को रोकना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं, उनको शेयर न करना, सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर ना करना, पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना आदि। युवाओं को साइबर अपराध से बचने व भ्रामक जानकारी से बचाव हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान डिजिटल वॉरियर के अन्तर्गत फेक न्यूज, साइबर क्राइम की पहचान, इसके प्रभाव, तथ्य, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा साइबर जागरूकता हेतु साइबर दोस्त (ब्लइमत क्वेज) नाम से संचालित किए जा रहे ग्(ट्विटर), फेसबुक एवं इंस्टाग्राम अकाउन्ट एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के अकाउन्ट /न्च्च्वसपबम, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 के बारें में जागरूक किया गया तथा साइबर अपराध को रोकने के लिए साइबर अपराध से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। वहीं समाज मे साइबर अपराध सम्बन्ध मे जागरूकता अभियान चलाने हेतु उनके कर्तव्यों से भी अवगत कराया गया। इस दौरान अपराध निरीक्षक राकेश कुमार मिश्र, कम्प्यूटर ऑपरेटर देवेश मिश्र, हेड कांस्टेबल श्यामसुन्दर मौर्या, कांस्टेबल शुभम पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




