गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत किया गया पैदल गश्त/चेकिंग

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन के आदेश के आदेशानुसार के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के अनुपालन में व क्षेत्राधिकारी सदर मयंक द्विवेदी के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार हरे कृष्ण उपाध्याय कुशल पर्यवेक्षण में आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, 15 अगस्त, नागपंचमी मेला में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने के लिए उसका बाजार कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया। वहीं पुलिस ने जगह-जगह पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों और स्टेशन, बैंक रोड, मार्केट मछली मंडी रोड, ढाबा, रेस्टोरेंट पुलिस चौकी व चौराहों आदि स्थानो का गहन जांच पड़ताल करते हुए कस्बा उसका बाजार में पैदल गश्त/चेकिंग किया गया। वहीं थानाध्यक्ष हरे कृष्ण उपाध्याय ने कहा कि कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति किसी को भी दिखाई दे तो तत्काल सूचना 112 पर या थाना प्रभारी निरीक्षक को अवश्य सूचना दें, जो भी व्यक्ति सूचना देगा उसको गोपनीय रखा जायेगा। इस दौरान थानाध्यक्ष उसका बाजार की अगुवाई में पुलिस फोर्स मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!