गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

ग्रामीण पत्रकारों के कल्याण हेतु जिला प्रशासन से की गई मांग मुख्यमंत्री को संबोधित दिया ज्ञापन

बलरामपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित कर ग्रामीण पत्रकारों के हित में कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। एसोसिएशन का कहना है कि ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी आमजन की समस्याओं को उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुँचाते हैं तथा विकास योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में सेतु का कार्य करते हैं।एसोसिएशन ने कहा कि पत्रकारों के हित में निम्नलिखित मांगों पर विचार किया जाना आवश्यक है -1. पेंशन योजना दृ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के सक्रिय पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिया जाए।2. बीमा योजना – ग्रामीण पत्रकारों को शासन स्तर से बीमा योजना में शामिल किया जाए, ताकि आकस्मिक स्थिति में उन्हें आर्थिक सहयोग मिल सके।3. आयुष्मान भारत योजना – मान्यता प्राप्त पत्रकारों की तरह ही ग्रामीण पत्रकारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलना चाहिए, जिससे वे और उनका परिवार निःशुल्क कैशलेस इलाज प्राप्त कर सकें। इसके लिए समाचार पत्रों में कार्यरत संवाददाताओं की सूची जिला सूचना कार्यालय से प्रमाणित की जा सकती है 4. कार्यालय भवन का आबंटन- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश को लखनऊ में शासन की ओर से कार्यालय हेतु भवन (दारुलसफा अथवा ओसीआर में) आवंटित किया जाए, जिससे प्रदेश स्तरीय बैठकें एवं सुदूर जनपदों से आए पत्रकारों के ठहरने की समस्या का समाधान हो सके। 5 -राज्य एवं जिला स्तर पर स्थाई समिति की भांति तहसील स्तर पर भी प्रशासनिक अफसरोके साथ ग्रामीण पत्रकारों की नियमित बैठक कराई जाए शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सभी संबंधित तहसील अध्यक्षों को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए। 6- प्राकृतिक आपदा या दुर्घटना में मृत पत्रकार को किसान बीमा योजना की तरह तत्काल ₹5लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि शोक ग्रस्त परिवार को संकट की घड़ी में सहारा मिल सके इसकी सूची भी जिला सूचना कार्यालय में तैयार की जाए। 7 ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध वसूली करने वाले फर्जी पत्रकारों की सिनाख्त कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए बैठक बुलाकर असली और नकली फर्जी पत्रकारों की पहचान की जाए तथा फर्जी पत्रकारों को पहचान कर उनको नोटिस देकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएसग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि शासन ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को गम्भीरता से लेकर जल्द ही सकारात्मक निर्णय करेगा। इस ज्ञापन देने के अवसर पर देवीपाटन मंडल के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष बलरामपुर शीतला प्रसाद मिश्र जनपद के वरिष्ठ संरक्षक यदुनंदन मिश्रा जेपी मिश्रा सदस्य अमरेश प्रसाद सोनी सदस्य लव कुश मौर्य तहसील अध्यक्ष उतरौला डॉ रंजीत सदस्य पप्पू शुक्ला सहित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!