गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पड़िया गांव का वायरल वीडियो के मामले में आया नया मोड़

सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र त्रिलोकपुर अन्तर्गत पड़िया गांव का वायरल वीडियो के मामले में एक नया मोड़ प्रकाश में आया है। आपको बता दें कि तीन युवकों को पोल से बांधकर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने युवती से छेड़खानी के आरोप में जमकर पिटाई की थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमकर मार खायें युवती ने आरोप लगाया कि वह शौच के लिए गई थी कि स्कूटी सवार युवकों ने जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश किया था और तीनों युवक बगीचे की तरफ खींचकर ले गये थे। युवती के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ा। वहीं पिता ने 112 नम्बर पर सूचना दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने तीनों युवकों को थाने लेकर गई थी। थाने आने के पश्चात त्रिलोकपुर पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। वीडियो वायरल होने पर त्रिलोकपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। त्रिलोकपुर थाना हमेशा विवादों में रहता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!