पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कर किया नमन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की संकल्पना के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा बर्डपुर मण्डल के शक्ति केन्द्र बर्डपुर न०9 के बूथ संख्या 62 पर निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय के द्वारा आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि कर कोटिशः नमन किया । इस अवसर पर नितेश पाण्डेय ने कहा कि अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्र चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन है । अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है, ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। उनका तपस्यापूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहा। राष्ट्र के पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों को प्रेरित करती रहेगी।इस दौरान शोभनाथ यादव उमेश यादव संतोष यादव संदीप राव रुचि उपाध्याय श्वेता पटवा सरिता जायसवाल अन्नू जायसवाल रीता जायसवाल प्रेमलता पासवान संगीता मौर्य शशि जायसवाल अमित कुमार चंद्रावती देवी आदि उपस्थित रहे।




