गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

आवागमन को लेकर प्रशासन ने किया स्थिति स्पष्ट

दैनिक बुद्ध का संदेश
बहराइच। बहराइच से लखनऊ जाने वाले प्रमुख मार्ग पर स्थित संजय सेतु (घाघरा घाट) को लेकर इन दिनों बंद किए जाने की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि प्रशासन ने इन खबरों का खंडन करते हुए स्थिति स्पष्ट कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, जब तक वैकल्पिक पीपी (पोंटून) पुल पूरी तरह तैयार नहीं हो जाता, तब तक संजय सेतु को बंद नहीं किया जाएगा। वर्तमान में पोंटून पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने बताया कि प्रस्तावित पोंटून पुल पर दोपहिया और चारपहिया हल्के वाहन चल सकेंगे, जबकि बस और भारी वाहन (ट्रक आदि) को इस पुल पर चलने की अनुमति नहीं होगी। संजय सेतु के मरम्मत कार्य को 15 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पोंटून पुल को हटा दिया जाएगा और सेतु पर सामान्य आवागमन पुनः शुरू कर दिया जाएगा। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!