गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

भाजपा सरकार में दिन-दहाड़े चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं हो चुकी है आम बात: उग्रसेन सिंह

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह द्वारा ग्राम सभा मटियार उर्फ भुतहवां में पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए उग्रसेन सिंह ने कहा कि इस सरकार में दिन-दहाड़े चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक घटनाएं आम बात हो चुकी हैं। किसान भाइयों के लिए यूरिया और डाई खादों का कालाबाजार भाजपा नेताओं की मिलीभगत से फल-फूल हो रहा है। वहीं प्रशासन की मौनता सरकार की अपमानजनक और जन विरोधी नीतियों का प्रमाण है। श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि इस किसान विरोधी, यूरिया चोर भाजपा सरकार को जनता के संकल्प से उखाड़ फेंकना आवश्यक है। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, क्योंकि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है और भाजपा के एजेण्डे में रोजगार के अवसर बिलकुल नहीं हैं। छद्म राष्ट्रवाद के माध्यम से प्रदेश की जनता को गुमराह कर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। भाजपा की विभाजनकारी नीतियां हमारे देश के लिए घातक साबित हो रही हैं। नौजवान, किसान और पिछड़ा व दलित समुदाय जाग चुका है।पीडीए केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक मजबूती से बढ़ता हुआ आन्दोलन है, जो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया निश्चित है। प्रदेश की जनता पीडीए के महानायक अखिलेश यादव की उम्मीदों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद सेक्टर प्रभारी सफात और संचालन छात्र सभा के जिलाध्यक्ष भाई विष्णु उमर ने किया। आइए मिलकर इस जन आंदोलन को सफल बनाएं और प्रदेश में सुशासन, विकास एवं न्याय की सरकार बनाएं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, रामू यादव, पप्पू काका, गुड्डू सिंह, विष्णु उमर जिलाध्यक्ष छात्र सभा, बदरे आलम कुरैशी, अजमत अली, सूरज त्रिपाठी, कुलदीप मौर्य, मौलाना साहब, सद्दाम हुसैन, अब्दुल समद, सिराज अहमद, अब्दुल रहमान, मो0 बिलाल, इतफर हुसैन, अहमद राजा, सफीक अहमद कमलेश, जाफर हुसैन, जाकिर हुसैन, बीडीसी इमरान सहित सैंकड़ों समाजवादी साथी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!