अरुण जैमनी, सुरेश अलबेला, प्रताप सिंह फौजदार, सर्वेश अस्थाना होगे मुख्य चेहरे

सिद्धार्थनगर महोत्सव जो पहले कपिलवस्तु महोत्सव के नाम से जाना जाता था और अबसिद्धार्थनगर महोत्सव के नाम से जाना जा रहा है में कवि सम्मेलन हमेशा धुम मचाता रहा है लेकिन धीरे धीरे यह खत्म होता रहा पर इस बार फिर दो वर्ष के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस बार कवि सम्मेलन में देश के चर्चित और बड़े हास्य-व्यंग्य कवियों की प्रस्तुति श्रोताओं को सुनने को मिलेगी। सिद्धार्थनगर महोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से एक फरवरी तक शहर के बीएसए ग्राउंड में होगा। कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके कवियों ने सहभागिता के लिए सहमति दे दी है। इनमें हास्य कवि अरुण जैमनी, सुरेश अलबेला, प्रताप सिंह फौजदार, सर्वेश अस्थाना और गौरी मिश्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। ये कवि अपनी चर्चित रचनाओं के माध्यम से मंच से समाज, राजनीति और आम जनजीवन से जुड़े मुद्दों पर तीखा, सार्थक और स्वस्थ हास्य-व्यंग्य प्रस्तुत करेंगे।जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने बताया कि इस बार कवि सम्मेलन को और भव्य व यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि दर्शकों को हंसी के साथ विचार और साहित्यिक रस का भी अनुभव हो सके




