हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।चिल्हिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार, थाना चिल्हिया में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 20/2026, धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 324(4), 333 बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को पुलिस टीम ने ग्राम बचड़ा-बचड़ी में दबिश देकर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष निषाद एवं धर्मेंद्र निषाद, पुत्र पीताम्बर निषाद, निवासी ग्राम बचड़ा-बचड़ी, थाना चिल्हिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल ओमपाल गौतम, कांस्टेबल अजय कुमार और ओमप्रकाश समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।




