उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किया नगवा में धान की फसल का क्राप कटिंग

सिद्धार्थनगर। तहसील नौगढ़ विकास खण्ड उसका बाजार के ग्राम पंचायत कटकी तप्पा नगवा में धान की फसल की जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा क्राप कटिंग कराकर उत्पादकता को देखा गया। तहसील नौगढ़ विकास खण्ड उसका बाजार के ग्राम पंचायत कटकी तप्पा नगवा में गाटा संख्या-338 रकबा 0269 हे0 किसान बासमती पत्नी मुरली कटिंग क्षेत्रफल 43033 वर्गमीटर वर्ग मीटर कराया गया जिसमें 17.890 किग्रा0, तद्नुसार 41 कुन्तल प्रति हे0 पैदावार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नायब तहसीलदार उसका अमित सिंह, राजस्व निरीक्षक उसका गयादी मौर्य, लेखपाल दुर्गेश पाण्डेय, व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।



