भारतीय किसान यूनियन ने शोहरतगढ़ में भरी हुंकार, विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। 23 फरवरी 2026 सोमवार को जनपद सिद्धार्थनगर के तहसील शोहरतगढ़ प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक धरना सभा आयोजित की। दोपहर 2 बजे सौंपा गया ज्ञापन तहसील परिसर में चली बैठक और धरने के बाद, दोपहर लगभग 2रू00 बजे जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी (ैक्ड) शोहरतगढ़ को सौंपा गया। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रशासन का आश्वासन धरना स्थल पर पहुँचे तहसील के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं और मांगों को अति शीघ्र सरकार तक पहुँचाया जाएगा। शासन स्तर से जो भी निर्णय या विचार आएगा, उससे संगठन को अवगत कराया जाएगा। संगठन की एकजुटता इस दौरान भाकियू नेता श्रवण कुमार कश्यप ने कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारी, भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे।




