गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

देवरिया : उप मुख्यमंत्री ने एस बी टी के चेयरमैन को किया सम्मानित

दैनिक बुद्ध का सन्देश
देवरिया। गौरी बाजार क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को भारत समाचार कान्क्लेव 2024 का आयोजन रेडिसन होटल लखनऊ में किया गया जिसमें प्रदेश के उन गणमान्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर सामाजिक कार्य करके उस क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शिक्षा के क्षेत्र में श्री एम एन त्रिपाठी ने विशुनपुरा, बखरा में एस बी टी विद्यालय की स्थापना करके गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर, एक महान और सराहनीय कार्य किया है। आज यह विद्यालय कम संसाधन में अपनी उच्च शिक्षण तकनीकी द्वारा इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को वह सारी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है जिसकी उन्हें जरुरत है।

इस महान कार्य के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक ने एस बी टी पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया।उप मुख्यमंत्री द्वारा यह सम्मान पाकर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एस बी टी से जुड़े उन सभी लोगों का है जिन्होंने एस बी टी को यहां तक पहुंचाया है।यह सम्मान इस ग्रामीण क्षेत्र के देवतुल्य अभिभावक गण का प्यार और आशीर्वाद है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!