चेयरमैन उमा अग्रवाल ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल ने नगर पंचायत कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया।नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन उमा अग्रवाल एवं उनके प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित बोर्ड सभासद एवं नगर के सैकड़ों लोगों ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद कस्बा स्थित भारत माता चौक पर माल्यार्पण किया। साथ ही शहीद बुधई स्मारक स्थल पर वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। बुधई स्मारक स्थल पर आयोजित उद्बोधन कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भारत के बीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। साथ ही कार्यक्रम को जे०ई० नीरज ओझा, बाबा राम उजागिर तिवारी ने संबोधित किया। शहीद बुधई स्मारक स्थल पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम के बाद गड़ाकुल स्थित तिरंगा तिराहे एवं बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को संबोधित किया गया।इस दौरान प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, सभासद अनूप कसौधन, दिनेश कुमार, सतीश वर्मा, बाबूजी अंसारी, वकील खान, सभासद प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, राकेश वर्मा, मंटू जायसवाल, मनीष वर्मा, विक्की कसौधन, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, बीडी कसौधन, कमलेश गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




