गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम की अध्यक्षता में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2026 को लेकर बैठक का आयोजन

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सत्र 2026-27 में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीकांत तिवारी द्वारा विद्यालय की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकृष्ट करवाते हुए बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों का औपचारिक स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक सहित जिले के समस्त शिक्षा अधिकारियों के समक्ष शैक्षिक सत्र 2026-27 में कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के संदर्भ में जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक विनय कुमार मिश्र द्वारा बिंदुवार विस्तृत प्रकाश डाला गया। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षाधिकारियों को कि पूर्व वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक (6000 आवेदन) ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के मद्देनजर विभिन्न बिंदुओं पर पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी द्वारा विद्यार्थियों के लिए सोलर गीजर एवं मेगा आरो लगवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षा हरिश्चंद्र नाथ, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय एस0के0 तिवारी सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!