चारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

बलरामपुर। मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का शुभारंभ विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम एवम् मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में फीता काट कर किया गया। विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम एवम् मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विधायक बलरामपुर सदर श् पल्टूराम द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को दस्तक/संचारी अभियान का शपथ दिलाया गया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30अप्रैल 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर माननीय विधायक बलरामपुर सदर पलटू राम ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना तथा संचारी रोगों के प्रसार को प्रत्येक दशा में रोकना है। अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ बी पी सिंह, डॉ मीनाक्षी चौधरी, डॉ अनिल कुमार चौधरी,डीएमओ राजेश पाण्डेय, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, डीएमओ राजेश पाण्डेय, डब्लूएचओ एसएमओ डॉ एस सिंथु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवम् आशा सीएचओ आदि उपस्थित रहे।




