सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है: नीरज कुमार सिंह

बांसी। गोल्हौरा क्षेत्र अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय मऊ में मंगलवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि नीरज कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित करके किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, रंगीलो म्हारो टोलना मधु,बालिका शिक्षा पर कार्यक्रम, है भगवान कहीं हैं गीत पर बच्चों के नित्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की सराहना बच्चों के अभिभावकों व अतिथियों ने किया। मुख्य अतिथि नीरज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन होने से बच्चों का मनोबल ऊंचा होता है। छात्र छात्राओं को अपने हुनर व कला का प्रदर्शन करने का एक स्वस्थ्य और उचित स्थान प्राप्त होता है । उन्होंने कहा कि समुदाय के लोग जिसमें अभिभावक, शिक्षक व बच्चे सभी लोग मिलकर विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने का प्रयास करें। विद्यालय के छात्र दीया,अतिमा, शिवांगी,गायत्री,मधू, काजल,सीमा,महक,आदि बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अशरफ अजीज खां प्रधानाध्यापक ,राम जीत मौर्य,अनिल कुमार सिंघल, सौरभ कुमार पांडेय, प्रिया शुक्ला, ज्योत्सना सिंह, पूनम कुमारी, तथा सफाई कर्मी दिव्यानंद ,ज्ञगराम, राममिलन, राम चन्दर आदि लोग मौजूद रहे।




