मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 2004 मरीजों का उपचार किया गया

बलरामपुर। रविवार को जनपद बलरामपुर के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रजवापुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1884 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया , जिसमें 889 पुरुष , 677 महिलाएं तथा 438 बच्चे शामिल हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज कर रहे चिकित्सकों एवम पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को न तो बाहर की दवा और न ही बाहर की जांच लिखा जाय , यह सुनिश्चित किया जाए कि जन आरोग्य मेले में इलाज हेतु आए मरीजों को समस्त आवश्यक औषधियां व जांचे पीएचसी पर ही उपलब्ध हो। निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी डॉ वसीम खान , वार्ड ब्वॉय मनीष कुमार अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश सीएमओ ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर डॉ विकल्प मिश्रा को दिया।मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा के स्टाफ मौजूद रहे।




