गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरियादेशब्रेकिंग न्यूज़

देवरिया : एस बी टी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा 2024 में प्रतिभाग करते बच्चे

यह परीक्षा बच्चों में हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी के प्रति रुचि व आत्मविश्वास बढाती है- चेयरमैन एम एन त्रिपाठी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल विशुनपुरा बखरा में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड परीक्षा 2024 संपन्न हुई। इस परीक्षा में कक्षा एक से कक्षा दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने पहली बार ओ एम आर सीट पर परीक्षा दी तथा एक नया अनुभव भी लिया। बच्चों ने बताया कि प्रश्न पत्र बहुत अच्छा था, कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे लेकिन हम लोगों ने भी अपनी तैयारी अच्छी की थी इसलिए बहुत परेशानी नहीं हुई। इस परीक्षा को लेकर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने कहा कि इस परीक्षा से बच्चों में हमारी राष्ट्रभाषा और मातृभाषा के प्रति सम्मान और रुचि बढ़ेगी। हम सभी को अपनी भाषा का सम्मान करना चाहिए। यह परीक्षा विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पाण्डेय के निर्देशन व परीक्षा नियंत्रक अंबरीश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सकुशल संपन्न हुई। विशेष सहयोग अंबरीश सिंह, अंकित शाही, रजनी मिश्रा, अरुण शर्मा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!