गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने तहसील समाधान दिवस पर सुनी गयी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें

बलरामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 01/02/2025 को तहसील उतरौला में आयोजित तहसील समाधान दिवस पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!