सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशनने मनाया धूम-धाम से नया वर्ष

सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के बार भवन में आज नव वर्ष के प्रथम दिन न्यायिक अधिकारी गण और अधिवक्ताओं ने एक साथ बैठकर नए वर्ष में अच्छा अनुकदीय काम करने का संकल्प लिया सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन सिद्धार्थनगर के महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने कार्यकारिणी प्रमोद सिंह अमित त्रिपाठी प्रमोद दुबे नरेंद्र भार्गव नागेंद्र नाथ पांडे विकास शुक्ला दीपक पाण्डेय के साथ मिलकर सिविल सिद्धार्थ बार को नई ऊंचाइयां प्रदान करने वाले वरिष्ठतम अधिवक्ता राम शंकर सिंह उर्फ शेखर सिंह तथा बार के वर्तमान अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह को अंगवस्त्र से सम्मानित करने का कार्य किया। सम्मान समारोह को नव वर्ष से जोड़ते हुए जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने कहा की सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी का अपने वरिष्ठों को सम्मानित करना वह भी वर्ष के प्रथम दिन इससे बढ़िया कार्य हो नहीं सकता मैं अपने समस्त न्याय का अधिकारियों के तरफ से बार को आश्वस्त करता हूं की न्यायालय के तरफ से अधिवक्ताओं के सम्मान में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। प्रधान न्यायाधीश अखिलेश पांडे ने महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी को धन्यवाद करते हुए कहा कि समाज को आपने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि जो बार के लिए जीवन समर्पित कर दिया हो उसे सम्मान दिया जाए।मोटर दुर्घटना न्यायालय के न्यायाधीश श्री अरविन्द राय ने समस्त अधिवक्ताओं को इस अनुकरणीय काम के लिए साधुवाद दिया।धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए अखंड प्रताप सिंह अध्यक्ष सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने बार के इतिहास और निर्माण पर प्रकाश डाला और बताया की किस तरह से संघर्ष करके बार को सम्मानजनक स्थान पर लाने का कार्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया है इसलिए आज अगर वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया जा रहा है यह उल्लेखनीय कार्य है जो हमेशा याद रहेगा। सभा में पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी पूर्व अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे प्रशांत मिश्रा राजेश मिश्रा पंकज सिंह भृगु नारायण द्विवेदी राकेश कुमार सिंह अनूप दुबे सनी बद्री बाल्मिक संतोष मिश्रा श्री कृष्णा मिश्रा प्रभाकर मिश्रा पशुपति दुबे आदि अधिवक्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।




