जनपद में हुआ प्रथम आम महोत्सव का आयोजन

सिद्धार्थनगर। प्रथम आम महोत्सव का विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, सदस्य विधान परिषद, उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा अलंकृत उद्यान पार्क में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। प्रथम महोत्सव के अवसर पर जनप्रतिनिधिगण द्वारा विभ्न्नि स्टाल/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। विभिन्न प्रजाति के आम के फल, पौधे, आम से बने सामग्री, आदि का स्टाल एवं इसके साथ ही विभिन्न बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल को देखकर जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशंसा की गयी। प्रथम आम महोत्सव का विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, सदस्य विधान परिषद, उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 आर0 एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनप्रतिनिधिगण को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद में प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया है। इस आम महोत्सव से जनमानस में जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही आम की विक्री होने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। उन्होनंे कहा कि वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। हम लोग माम् के नाम एक पेड़ अवश्य लगाये। जिन किसान भाईयों के पास भूमि अधिक है आम का पेड़ लगाये। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के वृक्ष पीपल, सहजन, पाकड़, बरगद, नीम आदि के पेड़ लगाये। इससे हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पहली बार क्रेता विक्रेता सम्मेलन का आयोजन कराया गया था। अब प्रथम आम महोत्सव का भी आयोजन किया गया है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने प्रथम आम महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन को बधाई दिया। जिलाधिकारी की आम मोत्सव के आयोजन एक सराहनीय पहल है। कल मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तर पर आम महोत्सव का उद्घाटन किया गया। आज सिद्धार्थनगर में आम महोत्सव का शुभारम्भ हो रहा है। जो 02 दिन तक चलेगा। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि इस आम महोत्सव से जनपद में आम की बागवानी बढ़ेगी। मेरा प्रयास होगा कि आम महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाए। जिससे यहां के किसानो की आय दोगुनी हो। आज 02 प्रतियोगिता का भी आयोजन होना है। जिसमें सबसे अधिक आम खाने की प्रतियोगिता तथा दूसरा महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ आम उत्पादन, आम से बनी सामग्री होगा उसे पुरस्कार दिया जायेगा। इस अवसर पर उपरोक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौर श्रीवास्तव, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला उद्यालन अधिकारी नन्हे लाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, व अन्य सम्बनित अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, किसान/व्यापारी आदि उपस्थित थे।




