डॉ राजेश चतुर्वेदी बने एबीवीपी के जिला प्रमुख व डॉ अनुज बने सह प्रमुख

बलरामपुर। बीते 13 जून से 16 जून तक गोण्डा के ैब्च्ड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। जिसमें 13 प्रशासनिक और 27 संगठनात्मक जिलों से 700 प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वर्ग के अंतिम दिवस में जिलों के कई महत्वपूर्ण दायित्वों की नई घोषणाएं हुई। बलरामपुर जिले का जिला प्रमुख का जिम्मा बलरामपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश चतुर्वेदी संभालेंगे, वही जिला सह प्रमुख एमएलके पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अनुज सिंह को बनाया गया है। साथ ही जिला संयोजक अनुराग तिवारी व जिला सह संयोजक युवराज सिंह बने हैं। वहीं जिले का जिला संगठन मंत्री अनुज सिंह को पुनः दोहराया गया है। विभाग संगठन मंत्री अजय शुक्ला भी रिपीट हुए हैं। एम एल के कॉलेज के प्राचार्य प्रो जेपी पाण्डेय, अम्बुज भार्गव, जयशंकर मिश्रा, आनंद पाण्डेय, पंकज तिवारी, सुरेश आर्या, मांडवी त्रिपाठी, नैनसी सिंह, अखंड पासवान, शिवम चौधरी आदि ए बी वी पी, कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है। पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।




