रुधौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता 24 घंटे के अंदर चोरों को किया गिरफ्तार

बस्ती। रुधौली थाना अंतर्गत श्याम मनोहर जायसवाल पुत्र ज्ञान दास जायसवाल निवासी ग्राम महुवार थाना रुधौली जनपद बस्ती के द्वारा एक लिखित तहरीर दिया गया कि उनके गल्ले कि दुकान कुदही चौराहे से सुबह करीब 3ः00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान के सामने खड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्राली से पांच बोरी गेहूं टेंपो में लादकर चोरी कर ले गए। जिस पर थाना स्थानीय पर थाना पंजीकृत किया गया। जांच पड़ताल में लगे सीसीटीवी कैमरे के मदद से गौरव यादव पुत्र कैलाश यादव उम्र 24 वर्ष साकिन मन्झरिया पठान थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर 02.लवकुश निषाद पुत्र नरेन्द्र निषाद उम्र 20 वर्ष साकिन पड़रिया थाना बेलहर कला जनपद सन्तकबीरनगर को चोरी किए गए 05 बोरा गेहूं व प्रयुक्त वाहन टेंपो के साथ गंधारिया मोड डुमरियागंज रूधौली मुख्य मार्ग से समय करीब 00. 50 बजे गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ैप्उपेंद्र शर्मा, ैप्अनिल कुमार, ैप्गोकर्ण पाण्डेय थाना रूधौली जनपद बस्ती। हे0का0 संतोष यादव, का0 ऋतिक कुमार का0 अंकित राय थाना रूधौली जनपद बस्ती।




